Doctors did live cornea transplants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिकित्सकों ने किया लाइव कॉर्निया प्रत्यारोपण

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 10:17 PM (IST)
चिकित्सकों ने किया लाइव कॉर्निया प्रत्यारोपण
उदयपुर। अलख नयन आई हॉस्पिटल में कॉर्निया प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक सर्जरी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अत्याधुनिक चिकित्सा पर व्याख्यान हुआ। अलख नयन आई हॉस्पिटल और उदयपुर ऑफ्थेल्मोलोजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में उदयपुर संभाग के 54 नेत्र चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें भारत के कॉर्निया सर्जन डॉ. के. सिद्धार्थन, डॉ. जतिन अशहर, डॉ. आशीष नागपाल ने कॉर्निया प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक तकनीकों पर चर्चा की। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 6 रोगियों के लाइव कॉर्निया प्रत्यारोपण भी किए गए। जिससें एक कॉर्निया से अन्य दो-तीन रोगियों को लाभ मिल सके। अत्याधुनिक तकनीक डी सेक डेल्क एवं डी मेक पर विशेष चर्चा की गई। कार्यशाला में कार्निया पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए लाइव सर्जरी की काली टिक्की की तीनों परतों का प्रयोग करते हुए दो से तीन रोगियों में प्रत्यारोपण की एडवांस्ड तकनीक के बारे में बताया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement