कोटा। रेल्वे प्लेटफार्म के पास एक डॉक्टर अचेतावस्था में मिला। डॉक्टर के पास नशीले इन्जेक्शन और शराब का पव्वा भी मिला है। अचेतावस्था में डॉक्टर को रेल्वे सुरक्षा बल के जवानों की सहायता से एमबीएस अस्पताल पहुचाया गया। फिलहाल एमबीएस अस्पताल में डॉक्टर का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार को महावीर नगर निवासी डॉ सुरेन्द्र आरपीएफ जवानों को स्टेशन पर मिला।