ड्यूटी पर डॉक्टर से मारपीट मामले में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी आमने-सामने
khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 12:38 PM (IST)
डॉक्टर से हुई मारपीट के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा डॉक्टर को ही एपीओ
करने से जहां डॉक्टर्स एसोसिएशन नाराज है, तो वहीं कार्रवाई के डर से
घबराए नर्सिंगकर्मी नर्सेज एसोसिएशन की आड़ लेकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाह
रहे हैं। इस घटना में डॉक्टर ने मारपीट का मामला दर्ज कराया, वहीं
नर्सिंगकर्मियों ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया।
नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स अगर
हड़ताल पर जाएंगे तो नर्सेज एसोसिएशन डबल ड्यूटी करेगी। वहीं जिला प्रशासन
मामले में रास्ता निकालने की योजना बना रहा है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर
आरोप-प्रत्यारोप लगाकर टकराव को तेज करने के मूड में है।