doctor beating case, doctors and nurses collide each other in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्यूटी पर डॉक्टर से मारपीट मामले में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी आमने-सामने

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 12:38 PM (IST)
ड्यूटी पर डॉक्टर से मारपीट मामले में डॉक्टर-नर्सिंगकर्मी आमने-सामने
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी एरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी से ड्यूटी के दौरान हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा मुकदमे दर्ज कराने के बाद डॉक्टर एसोसिएशन और नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर्स ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों को गिरफ्तार कर निलंबित करने, तो वहीं नर्सिंगकर्मियों ने डॉ. अजायब सिंह बराड़ की गिरफ्तारी की मांग की। डॉक्टर्स ने मामले के दोषी कर्मचारियों की 72 घंटों में गिरफ्तारी-निलंबन नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। उधर, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने के दौरान अतिरिक्त समय ड्यूटी कर मरीजों को परेशानी नहीं आने देने की बात कही है। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement