Do Yoga - Be Healthy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करो योग - रहों निरोग

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 7:14 PM (IST)
करो योग - रहों निरोग
उदयपुर। शहर के राजीव गांधी कॉलोनी स्थित संजीवनी विकलांग छात्रावास में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योगासन प्राणायाम व चिकित्सा शिविर का समापन रविवार को हुआ। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मुकेश पाठक ने समापन समारोह मे लोगों को रोज योग करने का संकल्प दिलाया, साथ ही कार्यक्रम मे जिला योग प्रचारक अनिता पालीवाल ने हवन व संकल्प के साथ पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन किया। शिविर की आयोजक एवं संस्था संस्थापक गीता भारती ने बताया कि जिला योग प्रचारक अनिता पालीवाल ने साधकों को भस्त्रिका ,कपालभाति ,बाह्य-प्रणायाम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायाम योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, लेटकर बैठकर किये जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया गया। स्वदेशी, आर्युवेद, षट्कर्म आदि के बारे में बताते हुए हवन से वातावरण की शुद्धता के बारे में जानकारी दी। पतंजलि योग समिति के मुकेश पाठक ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement