Diwali Festival appeared in several colors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवाली फेस्टिवल में दिखे कई रंग

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 4:24 PM (IST)
दिवाली फेस्टिवल में दिखे कई रंग
करनाल। आॅल इंडिया फैडरेशन की महिला विंग की ओर से सोमवार को दिवाली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला ने भी शिरकत की और सभी को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक जगह एकत्रित होकर दिवाली मनाया जाना अच्छी सोच का परिचायक है। इससे आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म में सालभर में कई त्योहार आते हैं। जो आपसी भाईचारा और प्रेम से रहना सिखाते हैं। संस्था अध्यक्ष आशा गोयल ने हिंदु धर्म की प्राचीन सभ्यता को बताते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुणा गुप्ता, नेहा, अमिता और राधिका की ओर से लघु नाटिका का भी आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से नवरात्रि, चैथ, होई और दिवाली पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement