चित्तौडग़ढ़। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में चित्तौडगढ़़ जिले को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया गया। जिला कलक्टर ने इंद्रजीतसिंह ने यह पुरूस्कार अर्जित किया, वहीं दिव्यांग कल्याण क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रदेशस्तर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने अतिरिक्त कलक्टर सुरेशचंद्र एवं सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के साथ मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान और विशेष योग्यजन खलील खां को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के केबीनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में चित्तौडगढ़़ जिले द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है और इस पुरूस्कार से दूसरे जिलों में भी प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि चित्तौडगढ़़ जिले एवं जिला अधिकारियों को ये सम्मान विशेष योग्यजन कल्याण के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के लिए दिया गया है, जिसके तहत जिले में 42 लाख रूपए की रिकॉर्ड राशि दानदाताओं से प्राप्त कर 882 विशेष योग्यजनों को सम्मानित किया गया, वहीं 18 हजार 38 सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्रधारियों को पेंशन दिलाई गई। 1822 विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए, वहीं 135 लाख रूपए की लागत से तीन लिफ्ट और रैम्प स्वीकृत कराए गए। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह सहित अतिरिक्त कलक्टर सुरेशचंद्र एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल को उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई दी है। इस संबंध में जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने जिले की इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों को बधाई दी और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?