District police pulled over a flag march-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला भर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 8:44 PM (IST)
जिला भर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बठिंडा। विधानसभा चुनावों को देखते हुये जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने व लोगों को निर्भय हो कर अपनी इच्छा अनुसार मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये जिला भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले एसएसपी ने कहाकि जिले में अमन-कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस का पहला फर्ज है। उन्होंने कहाकि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिये जिले में चैक पोस्ट बनाये गये हैं। इसका नेतृत्व एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने किया। इसमें कई जिला पुलिस अधिकारी व विभिन्न थानों के प्रभारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी शामिल हुये। यह मार्च बठिंडा के प्रशासनिक कंप्लैक्स से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुया जिले के गोनियाना मंडी, भुच्चो मंडी, रामपुरा फूल, भगता भाईका, मौड़, तलबंडी साबो व जिले के अन्य कई कस्बों व गांवों से होता हुया वापिस बठिंडा पहुंचा।

[@ Punjab election- क्या बादल को सत्ता तक ले जाएगी उनकी संवारी हुई विरासत]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement