District level farmer seminar concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय कृषक सेमीनार का आयोजन सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024 6:20 PM (IST)
जिला स्तरीय कृषक सेमीनार का आयोजन सम्पन्न
डूंगरपुर। जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक सेमीनार का आयोजन मंगलवार को किया गया। उप निदेशक उद्यान डूंगरपुर के प्रशिक्षण हॉल में राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का उद्घाटन संयुक्त निदेशक उद्यान उदयपुर डॉं. रविन्द्र कुमार वर्मा एवं सेवानिवृत संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद डूंगरपुर गोरीशंकर कटारा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सेमीनार में किसानो को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन विपणन की विपणन की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यानिकी योजनाओ राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) पर ड्रोप मोर क्रोप पीडीएमसी एमआईएस योजनान्तर्गत ड्रीप, मिनि स्प्रीकंलर व स्प्रीकलर सेट की जानकारी दी गई। राजस्थान संरक्षित खेती मिशन आरपीसीएम व प्रधानमंत्री कुसुम कम्पोनेंट बी योजनान्तर्गत सोलर पम्प सेट की विस्तृत जानकारी दी गई। जिले से 100 प्रगतिशील कृषको ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र फलोज डूंगरपुर से कार्यक्रम समन्वयक डॉं. सीएम बलाई, प्रोफसर डॉं. बाबुलाल, राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर से विभागध्यक्ष एवं प्रोफेसर असिस्टेंट उद्यान विभाग डॉ. एचएल बैरवा, डॉं. शालिनी, प्रोफेसर कृषि अर्थशास्त्र डॉं. हरिशंकर एवं परेश कुमार पण्ड्या संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद डूंगरपुर ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आभार प्रदर्शनी दलसिंह गरासिया उप निदेशक उद्यान डूंगरपर एवं कार्यक्रम का संचालन हर्षद पण्ड्या ने किया। कार्यक्रम में गीता रोत सहायक निदेशक कृषि विस्तार (मुख्यालय), छिद्दा सिंह सहायक निदेशक कृषि डूंगरपुर, विनोद पटेल, सोहनलाल मीणा कृषि अधिकारी एवं उद्यान विभाग के समस्त कृषि पर्यवेक्षक ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement