Advertisement
जिला कलक्टर ने किया फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने शिविर में आए किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। शिविरों में किसान को रजिस्ट्रेशन होने पर एक एनरोलमेंट स्लिप दी जाएगी। 24 घंटे के अंदर किसान के मोबाइल नंबर पर फार्मर रजिस्ट्री मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।
इसलिए जरूरी है किसान रजिस्ट्री
भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी।
सोमवार से यहां आयोजित होंगे फार्मर रजिस्ट्री कैंप
जिले में सोमवार 24 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री कैंप धौलपुर तहसील की ग्राम पंचायत ओदी, फिरोजपुर, कोटरा, मनियां तहसील की ग्राम पंचायत विपरपुर, जलालपुर, जसूपुरा, सैंपऊ तहसील की ग्राम पंचायत मढ़ा कांकोली, पुरैनी, परौआ, बसईनबाब तहसील की ग्राम पंचायत मूसलपुर, भदियाना, नगला हरलाल, राजाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत नोदौली, नागर, नहिला, बाड़ी तहसील की ग्राम पंचायत नीमखेड़ा, निधारा, नगला दूल्हे खां, बसेड़ी तहसील की ग्राम पंचायत भारली, खिडौरा, सलेमपुर, सरमथुरा तहसील की ग्राम पंचायत रहरई, बटीकरा, बीलौनी में 26 फरवरी तक आयोजित किये जायेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धौलपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


