District administration and army conducted mock drill under Operation Shield-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑपरेशन शील्ड के तहत जिला प्रशासन और आर्मी ने की मॉक ड्रिल

khaskhabar.com: रविवार, 01 जून 2025 12:44 PM (IST)
ऑपरेशन शील्ड के तहत जिला प्रशासन और आर्मी ने की मॉक ड्रिल
-हवाई हमले के दौरान बचाव और राहत कार्यों में रहा बेहतर समन्वय श्रीगंगानगर। ऑपरेशन शील्ड के तहत जिला प्रशासन और आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम को मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान आर्मी क्षेत्र में हवाई हमले की सूचना मिली। यह सूचना कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त हुई। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, एसडीआरएफ, चिकित्सा, नगर परिषद, नगर विकास न्यास, अग्निशमन, मेरा युवा भारत स्वयंसेवक सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान गंभीर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। साधारण घायलों को प्राथमिक उपचार मौके पर उपलब्ध करवाया गया। वहीं अन्य को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।
यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन और आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन शील्ड के तहत की गई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि आर्मी अधिकारियों के समन्वय से मॉक ड्रिल के दौरान सरकार की एसओपी की पूर्ण पालना की गई। समस्त विभागीय अधिकारियों का रिस्पॉन्स टाइम भी बेहतर रहा।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार, एएसपी रघुवीर सिंह, बी. आदित्य, एसडीएम रणजीत कुमार, डॉ. अजय सिंगला, आर्मी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement