khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 08:51 AM (IST)
बूंदी। अध्यात्म ज्योतिविद्याम अनुसंधान संस्थान बूंदी की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गुरु व शनि गोचर मिथुन लग्न में जातकों पर विभिन्न ग्रहों का प्रभाव तथा कृषि क्षेत्र में आने वाली फसलों संबंधी भविष्यवाणी पर विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी में समीक्षात्मक उद्बोधन में आचार्य धीरेन्द्र ने कहा कि सभी क्षेत्रों पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष एक प्रत्यक्ष शास्त्र है। इसी खूबी से आमजन में इसके प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष समय की गणना पर आधारित है। संगोष्ठी में बृजराज गौतम, आरती शर्मा, सुरेश जोशी, विनय सोरल, पी.एल. मिश्रा, भारत सिंह गहलोत, मयंक नामा, अनूप श्रंृगी, अंकित श्रृंगी, शांतिलाल, संपूर्णानंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा आदि वक्ताओं ने ज्योतिष विद्या के बारे में उपयोगी जानकारियां देते हुए मानव जीवन में ज्योतिष का महत्व बताया। कार्यक्रम में अशोक जैन, पुरुषोत्तम लाल पारीक उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।