khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:13 PM (IST)
गोरखपुर। सहजनवा थाना छेत्र के बोकटा में 28 अगस्त को हुए गोली कांड में एक महिला की मौत हुई थी जबकि एक सीआरपीएफ जवान को गोली लगी थी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल प्रतिबंधित नाइन एमएम की पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है। इस गोली कांड में एक 55 साल की महिला की मौत हो गयी थी जबकि छुट्टी पर आये सीआरपीएफ के जवान दिग्विजय यादव को गोली लगी थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस पर कई सवाल उठ रहे थे क्योंकि इस घटना में सहजनवा के तत्कालीन चेयरमैन कमलेश फौजी का भी नाम आया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनोज की पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल भी बरामद किया है जो प्रतिबंधित है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जो वजह सामने आई है वो जमीन से जुड़ी है। जमीन का आरोपी मनोज ने बैनामा करवाया था लेकिन बैनामा करने वाले पक्ष के कुछ सदस्य उसके खिलाफ थे और वो दाखिल ख़ारिज रोकने को लेकर मुकदमा भी किये थे। घटना वाले दिन उसी विवादित जमीन से 28 अगस्त को मिटटी खोदी जा रही था जिसके बाद कहासुनी और विवाद हुई जिसके बाद आरोपी मनोज ने घटना को अंजाम दिया।इस घटना की शुरुआत से ही सहजनवा के चेयरमैन कमलेश फौजी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब पुलिस के सामने इकबालिया जुर्म स्वीकारते हुए मनोज ने इस पर विराम लगा दिया है। पुलिस की अब तक की जाँच में मनोज के साथ दो और लोगों का घटना में शमिल होना बताया जा रहा है।