लेकिन इसी बीच वाराणसी में दूसरे गुट पंकज बाबा के संगत समागम में दो दर्जन से अधिक अनुयायियों की मौत हो गई। जिसके बाद गड़बड़ियों की आशंका के चलते कानपुर जिला प्रशासन ने सजारी में होने वाले समागम की अनुमति रद्द कर दी। इसके बाद आयोजक ने अपनी ही जमीन पर आयोजन का हवाला देकर दोबारा अनुमति मांगी। जिसके बाद एलआईयू ने एक बार फिर जांच की और रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने संगत समागम को मंजूरी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी आकश कुलहरि के हस्तक्षेप के चलते अनुमति नहीं दी गई है। बताते चले कि वाराणसी में जय गुरूदेव समागम हादसे के दौरान कुलहरि वाराणसी के एसएसपी रहे।
यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरीयह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10