कानपुर।
जनपद के हरबंश मोहाल इलाके के एक होटल में रुकी दिव्यांग युवती ने युवक पर दुष्कर्म
का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर
मामले की जांच शुरु कर दी। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में एक होटल में रुकी दिव्यांग युवती ने साथी
युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि टोपी बाजार निवासी
प्रशांत वर्मा उसे बहला-फुसलाकर हरबंश मोहाल एक होटल में ले गया। जहां मौका पाकर
युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियों क्लिप बनाई। युवती के चीखने चिल्लाने
की आवाज सुनकर आये होटल स्टाफ कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के
सुपुर्द किया। थाने पहुंची पीड़िता ने पकड़े गये युवक पर जबरन दुष्कर्म का आरोप
लगाया है। वहीं आरोपी का कहना है कि युवती उसके साथ खुद होटल आई थी और उसने झूठा
आरोप लगाया है। थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेते हुए
युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर अगर लड़का दोषी
पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।