अलवर। उड़ान संस्था की ओर से शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का योग्यता के आधार पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव, यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान 25 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।