Diarrhea growing outbreak in varanasi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डायरिया का बढ़ता जा रहा है प्रकोप

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 1:35 PM (IST)
डायरिया का बढ़ता जा रहा है प्रकोप
वाराणसी। डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम के अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। हर रोज डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, दूषित पानी की वजह से डायरिया के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके नगर निगम और जल निगम की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। पानी की टंकी की साफ-सफाई नहीं होने और जगह जगह से टूटी पाइप लाइनों की वजह से लोग डायरिया की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। मीटर के साथ छेड़छाड़ के अलावा मीटर को बाईपास करके कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। बिजली चोरी रोकने के अभियान में केस्को पहले चरण में अपने उपभोक्ताओं पर सख्ती करने के मूड में है। केस्को के अधिकारी कई ऐसी कंपनियों के संपर्क में है, जो तकनीक के माध्यम से बिजली चोरी पकड़वाएंगे। ऐसी ही एक कंपनी ने दावा किया है कि उसके पास ऐसा तंत्र है, जिसमें उपभोक्ता जैसे ही मीटर से छेड़छाड़ करेगा पकड़ा जाएगा। कंपनी का साफ्टवेयर उपभोक्ता, केस्को और स्थानीय पुलिस के मोबाइल नंबरों से जुड़ा रहेगा और गड़बड़ी का सिग्नल मिलते ही वह एक एसएमएस जनरेट करेगा। एसएमएस तीनों के पास जाएगा। इससे उपभोक्ता को भी पता चल जाएगा कि उसके द्वारा की जा रही बिजली चोरी पकड़ ली गई है। इस तकनीक में ऑन लाइन मुकदमे का भी विकल्प है। अधिकारियों ने इस कंपनी को डेमो के लिए बुलाया है। एक अन्य कंपनी ने स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली चोरी रोकने की विकल्प कंपनी को दिया है। फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। मीडिया प्रभारी विवेक अग्रवाल ने बताया कि कंपनी अपनी क्षमताओं की लगातार वृद्धि कर रही है और सारा दारोमदार लाइन लॉस घटाने पर ही टिका है। ऐसे में बिजली चोरी रोकनी पहली प्राथमिकता है। कई कंपनियां केस्को के संपर्क में हैं। - See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-16034025.html?src=KNP-UP-PAGE#sthash.DAeyvZ7R.dpuf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement