सूरदास होने के बाबजूद अपने संगीत को बिखेर चुके रामवीर सिंह के माता-पिता
खासे परेशान हैं। घर के इकलौते पुत्र की देखभाल के लिए उनके बाद घर में कोई
नहीं है। ऐसे में आर्थिक तंगी झेल रहे इस परिवार को अब सरकार की उस मदद का
इंतजार है, जिससे उनके इस पुत्र का जीवन सार्थक हो सके।
माता-पिता
के सान्निध्य में जीवन के 37 साल पार चुके धौलपुर के तानसेन रामवीर सिंह को
अपनी प्रतिभा को जिंदा रखना है, लेकिन अब न तो उसके पास इस कला को जिंदा
रखने के लिए कोई सरकारी मदद है, न ही किसी तरह की कोई दूसरी सहायता। ऐसे
में अब उसके लिए सिर्फ उम्मीद की एक ही किरण बाकी है, जिससे वे संगीत का
शिक्षक बन अपनी प्रतिभा को तो निखार सकते हैं। साथ ही माता-पिता के बाद
अपने लिए दो वक्त की रोजी-रोटी का भी जुगाड़ कर सकते हैं।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी