धौलपुर। उसकी आंखों में दृष्टि नहीं, लेकिन संगीत का हुनर है। इसी हुनर से वो हर उस रूप का वर्णन कर सकता है, जिसे उसने देखा तक नहीं। धौलपुर में संगीत के तानसेन का दूसरा रूप कहे जाने वाले रामवीर परमार अपनी कला का लोहा भी मनवा चुके हैं। धौलपुर के इस तानसेन को आज सरकारी मदद की बेहद जरूरत है।
दृष्टि नहीं होने के वाबजूद संगीत की दुनिया में एक मुकाम बना चुके धौलपुर के दोनारी गांव में जन्मे रामवीर जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। साधारण से किसान परिवार में जन्मे रामवीर सिंह के पिता अजमेर सिंह ने उन्हें पढ़ाने के लिए तानसेन नगरी ग्वालियर के माधव गंज विद्यालय भेज दिया। वहां संगीत के प्रति रामवीर की रुचि को देखते हुए स्कूल के शिक्षकों ने उसके पिता को संगीत के स्कूल में दाखिला दिलाने का सुझाव दिया। शिक्षकों के सुझाव पर रामवीर के माता-पिता ने उसे आगरा के संगीत विद्यालय में दाखिल करा दिया। जहां उसकी कला को देखते हुए तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने भी उसे गोल्ड मेडल से नवाजा। कई राज्य और राष्ट्र स्तर के पुरस्कारों से नवाजे गए रामवीर सिंह को आज सरकारी की मदद की दरकार है, जिससे वह अपना गुजारा कर सके।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर