dholpur news : Embarrassed farmers from power cuts have submitted memorandum to SDM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंचाई के लिए पूरी बिजली दो, नहीं तो करेंगे आंदोलन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 2:25 PM (IST)
सिंचाई के लिए पूरी बिजली दो, नहीं तो करेंगे आंदोलन
धौलपुर। जिले के सैपऊ उपखण्ड के दो दर्जन से अधिक किसानों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। किसानों ने ज्ञापन देकर प्रशासन से सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली की मांग की है। साथ ही विद्युत निगम को चेतावनी दी है कि समय रहते सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिली तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने बताया कि उपखण्ड सैपऊ इलाके की विद्युत व्यवस्था चौपट हो चुकी है। रबी की फसल की बुआई और पलेवा का सीजन चल रहा है, लेकिन निगम द्वारा तीन से चार घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। जो किसानों की सिंचाई के लिए नाकाफी साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement