Advertisement
डीजीपी जेल भूपेंद्र दक ने माना जेलों में मोबाइल समस्या, लगाए जाएंगे मोबाइल डिकेक्टर

सभी जेलों में अब कैन्टीन, कैदियों की खरीद राशि में भी बढ़ोतरी
डीजी जेल भूपेन्द दक ने बताया कि अब प्रदेश की सभी जेलों में कैन्टीन सुविधा शुरू कर दी गई है। साथ ही कैदियों की खरीद राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां कैदी हर महीने डेढ़ हजार रुपए तक की सामग्री खरीद पाते थे, अब वह साढ़े तीन हजार रुपए तक का सामान खरीद पाएंगे।
जेलों में हर सोमवार राष्ट्रगान
जेलों में अब हर सोमवार को राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कैदियों को राष्ट्रगान गाना होगा। इसके लिए सभी जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया है। दक ने सेन्ट्रल जेल उदयपुर के अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जेल में रहते हुए दिलीपनाथ ने कराई थी बजरंग दल संयोजक की हत्या
डीजी भूपेंद्र दक ने माना कि जेल में रहकर कई हिस्ट्रीशीटर आपराधिक वारदातें कराते हैं, जिनमें मोबाइल की भूमिका अहम होती है। उदयपुर में बजरंग दल संयोजक राजेन्द्र परमार उर्फ राजू तेली की हत्या के मामले में पुलिस ने अजमेर जेल में कैद हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ को गिरफ्तार किया था, जिसने सुपारी देकर उसकी हत्या कराना कबूल किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


