Devnarayana Chhatra Scooty Yojana: Karishma Gurjar, a student of Behror College, got a scooty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना: बहरोड़ महाविद्यालय की छात्रा करिश्मा गुर्जर को मिली स्कूटी

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जून 2025 7:19 PM (IST)
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना: बहरोड़ महाविद्यालय की छात्रा करिश्मा गुर्जर को मिली स्कूटी
बहरोड़। श्री धर्मचंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ की छात्रा करिश्मा पुत्री यादराम गुर्जर को देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई है। यह स्कूटी गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, अलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में वितरित की गई, जहाँ जिले भर की कुल 36 छात्राओं को स्कूटी मिली। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में अध्ययनरत सत्र 2023-24 की देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत कुल 14 छात्राओं को स्कूटी प्राप्त हुई है। इस वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय की तरफ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार सैनी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को स्कूटी दिलवाने में सहयोग किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने छात्रा करिश्मा गुर्जर को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूटी योजना संयोजक प्रियंका यादव, इंद्रजीत यादव, महेंद्र कुमार गुर्जर, कौशल मिश्रा, मनोज कुमार सेन सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। यह योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement