Devipatan 20 seats voting continue in Gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोंडा: देवी पाटन मण्डल की 20 सीटों पर मतदान

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 3:55 PM (IST)
गोंडा: देवी पाटन मण्डल की 20 सीटों पर मतदान
तेज प्रताप सिंह,गोंडा। विधानसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवी पाटन मण्डल के गोंडा बहराइच श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों की 20 सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग जारी है। माक पोलिंग के बाद पहला वोट डालने वालों को प्रमाण पत्र दिया गया। मतदान केन्द्रों पर पुरुष और स्त्री मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी जा रहीं हैं। दोपहर तीन बजे तक गोंडा में 46 फीसदी वोटिंग हुई है। गोंडा सदर विधानसभा सीट पर 12 बजे तक मतदान 39 प्रतिशत रहा मेहनौन में यह आंकड़ा 48 फीसद, गौरा सीट पर 48 प्रतिशत मनकापुर में 48 प्रतिशत तरबगंज में 45 प्रतिशत कटरा बाजार में 50 प्रतिशत और कर्नलगंज में 48 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 27 प्रतिशत और एक बजे तक 36प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि तीन बजे तक बहराइच में 49 प्रतिशत श्रावस्ती में 48प्रतिशत और बलरामपुर में 47 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआत में दो दर्जन मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना आई लेकिन तकनीकी टीमों ने उन्हें दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया। कर्नलगंज कटरा मेहनौन गौरा गोंडा सदर मनकापुर सुरक्षित और तरबगंज के लिए कुल 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दोपहरतीन बजे तक जिले में 46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गोंडा जिले के अभईपुर बेलसर बूथ पर ईवीएम तोड़ी गई। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी युवक अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है। युवक की डाक्टरी जांच, केलिए जिला अस्पताल किया गया रवाना। ईवीएम बदल कर मतदान शृरुकराया गया। कर्नलगंज विधानसभा के बूथ संख्या 130 ग्राम राक्साडिया में एबीएम मशीन ख़राब होने के कारण लगभग 30 मिनट मतदान बाधित रहा। मशीन ठीक कराकर फिलहाल मतदान जारी है। मेहनौन विस् क्षेत्र के इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत बूथ संख्या 145 अयाह की ईवीएम हैंग कर रही थी। पीठासीन अधिकारी हरिलाल राम ने इसकी जानकारी फोन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी तब उनके आने पर मशीन ठीक हुई और 7 बजे की जगह 7.20 बजे से वोट पड़ने शुरू हुए। गोंडा के जीआईसी मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों के जवानों ने बुजुर्ग मतदाताओं को वोट देने में मदद दी तो वहीं दिव्यांगों को भी सहारा दिया। कर्नलगंज और तरबगंज के साथ मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर महिलाओं की लम्बी लाइनें देखने को मिल रही हैं। वालंटियरों ने वोटरों की सहायता की। भूले-बिसरे लोगों को बूथों पर ही मतदान पर्ची देने के लिए बीएलओ मौजूद दिखे।

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement