Developments Partners Work Together Better Coordination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डवलपमेंट पार्टनर्स एक साथ होकर बेहतर तालमेल स्थापित करें कार्य

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 7:25 PM (IST)
डवलपमेंट पार्टनर्स एक साथ होकर बेहतर तालमेल स्थापित करें कार्य
जयपुर। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत डवलपमेंट पार्टनर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी एवं आगामी रणनीति निर्धारित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डब्ल्यूएचओ, यूएनएफपीए, यूएनडीपी, जापाईगो, टाटा ट्रस्ट, अंतरा फाउंडेशन सहित 22 डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. समित शर्मा ने सभी डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों से हैल्थ केयर सेक्टर में किये गये कार्यों, अर्जित उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राईट टु हैल्थ विषय पर एक डाक्यूमेंट बनाने के लिए निर्देशित किया । जिसमें गुणवत्तापूर्ण हैल्थ केयर सर्विसेज प्रदान करने, मानिटरिंग मैकेनिज्म सहित विभिन्न आवश्यक बिन्दु समाहित हों। उन्होंने डब्ल्यूएचओ को मातृ, शिशु, स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान एएनएम की मानिटरिंग, जापाईगो को ब्लाक स्तर पर होने वाली मासिक समीक्षा बैठकों का एजेंडा बनाने के साथ ही एएनएम एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिये आनलाईन ट्रेनिंग पैकेज तैयार करने को कहा।
मिशन निदेशक ने यूनिसेफ, यूएनएफपीए एव विश फाउंडेशन को राजकीय चिकित्सालयों को एनएबीएच सर्टिफिकेशन के लिए विभाग की क्वालिटी एश्योरेंस टीम के साथ मिलकर प्लानिंग करने एवं यूनिसेफ, गेन एवं एसीएफ को अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिये आई-मेम (कुपोषण प्रबंधन) कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करने के लिये निर्देशित किया। आईपी ग्लोबल को प्रदेश में उपलब्ध कराये जा रहे परिवार नियोजन इंजेक्शन अंतरा की प्रगति को ट्रेक करने एवं एफआरएचएस को परियोजना निदेशक परिवार कल्याण के साथ मिलकर प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में फिक्स डे उपलब्ध करायी जाने वाली परिवार नियोजन सेवाओं की मानिटरिंग की कार्यजोना बनाने का दायित्व सौंपा है। उन्होंने उन्होंने निर्देशित किया।
उन्होंने सीफू को राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा कर एक साथ मिलकर परस्पर बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि फील्ड स्तर पर आम व्यक्ति को उसकी अपेक्षा व संतुष्टि के अनुरूप स्वास्थ्य सेवायें प्राप्त हो सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठक में निदेशक आरसीएच डा. श्रीराम मीणा, अतिरिक्त निदेशक डा. ओ.पी. थाकन, परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, शिशु स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement