Advertisement
विकास परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाएः ज्ञानचंद गुप्ता

उन्होंने सेक्टर 24 में मल्टी-फीचर पार्क की प्रगति का आंकलन भी किया। जहां अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि 8 करोड़ रुपए की लागत से इसका पहला चरण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को समय पर पूरा करने का प्रयास जारी है। इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों, पुलों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वृद्धाश्रम, सेक्टर-5 में राज्य पुरातत्व और संग्रहालय भवन, पिंजौर में फल और सब्जी बाजार के निर्माण सहित कई अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
गुप्ता ने इन विकासात्मक परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन की निगरानी के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो राज्य के समग्र विकास और कल्याण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंघला, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, पंचायती विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास राणा, जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, जिला वन अधिकारी राघव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


