Dev Diwali celebration Guidelines for vessel operating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देव दीपावली पर नौका संचालन हेतु दिशा निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:13 AM (IST)
देव दीपावली पर नौका संचालन हेतु दिशा निर्देश
वाराणसी। जल पुलिस कार्यालय में वाराणसी के एसपी सिटी,एडीएम सिटी आगामी पर्व कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर अधिकारियों ने नाविक समाज संघ के साथ मीटिंग किया। इस मौके पर नौका संचालन को लेकर कड़ा निर्देश जारी किया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ज्ञात हो कि वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है । ये पर्व अब इतना वृहद रूप ले चुका है कि वाराणसी के छोटे बड़े सभी होटल, लाज, धर्मशाला आदि क़रीब एक सप्ताह तक बुक रहते हैं, सैलानी नाव द्वारा देव दीपावली और काशी के घाटों का अवलोकन करने की इच्छा लेकर आते हैं इसी में भारी भीड़ के दबाव में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । यह मीटिंग मांझी समाज और जिला प्रशासन के बीच हुई। ना कि आयोजकों के बीच हुई । इसमें मुख्य रूप से सभी नावें अपने नंबर प्लेट लगाकर के देव दीपावली के दिन नौका संचालन करेंगे ऐसा नहीं पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस में जिला प्रशासन ने कुछ आदेश जारी किया। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement