हिंडौन। राजकीय अस्पताल की गंदगी देखकर उपजिला कलेक्टर मुकेश कुमार मीना ने नारजगी जताई। इस पर उन्होंने तत्काल अस्पताल के पीएमओ डॉ नमोनारायण मीना को सफाई के निर्देश दिए। उपजिला कलेक्टर बुधवार को अचानक आकस्मिक निरिक्षण करने पहुंच गये इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या एवं अस्पताल व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल के वार्डो में बने हुए शौचालय के अंदर गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर सफाई के निर्देश दिए। मरीजों के पलंगो पर चादर बिछी नहीं देखकर अव्य्स्थाओं पर अस्पताल प्रबन्धन को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अस्पताल में बच्चा वार्ड,सर्जिकल,मेडिकल वार्डो का निरीक्षण किया एवं प्रसूति विभाग पहुच कर भर्ती मरीजो से जानकारी ली। अस्पताल के मोर्चरी कक्ष के समीप गंदगी के ढेर देख कर नाराजगी जाहिर की एवं सफाई ठेकेदार को मोके पर ही बुलबा कर 24 घंटे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तारयह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!