deputy commissioner pankaj took over charge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपायुक्त पंकज ने संभाला कार्यभार

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 7:12 PM (IST)
उपायुक्त पंकज ने संभाला कार्यभार
भिवानी। उपायुक्त पंकज ने बुधवार को विधिवत रूप से दादरी जिले का कार्यभार संभाल लिया। दादरी पहुंचने पर एसडीएम विजेन्द्र हुड्डा, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया और कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने पद संभालने के बाद उपायुक्त का स्वागत किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 18 सितम्बर को दादरी नई अनाज मण्डी में आयोजित हुई रैली के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े उपमण्डल को जिले का दर्जा देने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के फलस्वरूप हरियाणा सरकार ने 22वें जिले के रूप में दादरी की अधिसूचना जारी करने के बाद भिवानी के उपायुक्त पंकज ने दादरी में बतौर उपायुक्त, अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद पंकज ने जिले का प्रशासनिक ढांचा तैयार कर मूलभुत आवश्यकताएं पूरी करने के लिए भैरवी गांव स्थित किसान माॅडल स्कूल, चरखी दरवाजा रोड के पास सेक्टर के साथ लगती जमीन, नगर सुधार मण्डल और महेन्द्रगढ़ चुंगी के आस-पास की भूमि, एसडीएम, एक्सईन और विश्राम गृह के भवन, अग्रसेन धर्मशाला के समीप मार्केटिंग बोर्ड की पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नगर परिषद सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी जमीन का सारा रिकॉर्ड शीघ्र तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में भिजवाया जाए। जिससे कि आगे की योजनाओं को लेकर प्रारूप तैयार किए जा सके। इससे पहले एसडीएम विजेन्द्र हुड्डा, तहसीलदार राजकुमार, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, भाजपा नेता सतेन्द्र परमार, घिकाड़ा सरपंच सोमेश और सुरेन्द्र सिसोदिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उपायुक्त का भैरवी गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement