demonstration on the District Collectorate of Personnel -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्मिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 9:21 PM (IST)
कार्मिकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
उदयपुर। मां बाड़ी योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सहयोगिनियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को राजस्थान शिक्षा सहयोग संघ के बैनर तले सैकड़ों कार्मिकों ने प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट पर करीब 1 घंटे प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संघ के संभागीय अध्यक्ष मानशंकर निनामा ने बताया कि सरकार द्वारा 2007 में दुर्गम और आदिवासी इलाकों में शिक्षा से वंचित बच्चो को पढ़ाई से जोडऩे के लिए कार्मिकों को लगाया था। इसके बाद से आज तक सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई और न ही उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया गया। संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में सरकार से जल्द ही 7 सूत्री मांगों पर ध्यान देने की मांग की गई है, साथ ही सहयोग संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो उग्र आन्दोलन और हड़ताल भी की जा सकती है। यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement