Demolition of people getting off at ATM Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम बंद मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
एटीएम बंद मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़
नोट बंद होने के फरमान के बाद से शुरू हुई लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी बैंकों में जहां लोगों की कतारें नजर आई वहीं आम बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। सरदूलगढ़ में जहां लोग नोट बदलवाने को लेकर मोदी को कोसते रहे वहीं बुढ़लाडा में कांग्रेसियों ने बैंकों के बाहरी कतारों में खड़े परेशान होते लोगों के लिए चाय का प्रबंध किया। बैंकों में आने वाले लोगों की परेशानियां बरकरार हैं तथा या तो बैंकों में राशि नहीं आती या कई लोगों की बारी आने से पहले ही बैंकों में से कैश खत्म हो जाता है। तथा यही पल सुबह से लाइन में खड़े लोगों के लिए सबसे दुखद होता है। बुढलाडा में परेशान लोगों को मरहम का काम कर रहे कांग्रेस वर्कर कतारों में खड़े लोगों को चाय पानी पिलाने का प्रबंध करने में लगे दिखे। सतपाल मूलेवाला, तीर्थ सिंह स्वीटी, रणजीत सिंह दोदड़ा ने कहा कि पंजाब प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दी हिदायतों पर वह बैंकों के आगे कतारों में खड़े लोगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। बाबू जी कल की दिहाड़ी भी छोडऩी पड़ेगी
एचडीएफसी बैंक सरदूलगढ़ के समक्ष अपनी बारी का इंतजार कर रही 60 वर्षीय नसीब कौर ने भरे मन से बताया कि वह सुबह से बैंक केआगे खड़ी थी लेकिन उसकी बारी आने से पहले ही कैस खत्म हो गया। बिहारी मजदूर रामू व कृष्णा ने बताया कि वह अपनी दिहाड़ी छोड़कर नोट बदलवाने के लिए खड़े थे, लेकिन बारी आने से पहले ही कैस समाप्त हो गया। अब बाबू जी कल का दिहाड़ी भी छोडनी पड़ेगी। झुनीर के पंजाब एंड सिंध बैंक में पिछले तीन दिनों से कैस ही नहीं आ रहा, जिससे मुश्किल ओर भी बढ़ गई है।
लिमिट भरने में बढ़ी और दिक्कत
उधर किसानों ने भरे मन से बताया कि कोऑपरेटिव सहकारी बैंकों ने भी 500 व 1000 रुपये के नोट लेना बंद कर दिया, जिससे उनको अपनी लिमिट आदि भरने में दिक्कत आ रही हैं। कोआपरेटिव बैंक मानसा के मैनेजर प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह साढ़े 9 बजे आरबीआई ने निर्देश जारी किए हैं कि कोआपरेटिव बैंक बंद नोट नहीं लें, इस लिए बंद हुए नोट लेने बंद कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement