Demolition of people getting off at ATM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएम बंद मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 9:07 PM (IST)
एटीएम बंद मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़
बोहा (मानसा) । केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट पर पाबंधी लगाए जाने के करीब सात दिन बीत जाने उपरांत भी बोहा निवासियों को कोई खास राहत नहीं मिली है। मंगलवार को यहां के पंजाब एड सिंध बैक, एचडीएफसी, ओरीऐंट बैंक आफ कमर्स, स्टेट बैक आफ पटियाला और डाकघर समक्ष सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगनीं शुरू हो गई थी, वहीं मंगलवार को यहां स्थित उक्त समेत एसबीआई के एटीएम के द्वार भी बंद रहे। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियां आई। स्टेट बैक आफ पटियाला और एचडीएफसी बैंकों में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों मुताबिक लम्बी लाइनें ग्राहकों से लेनदेन किया। इस बारे शाम करीब चार बजे जब बैक अधिकारियों ने जल्दी से लेनदेन का काम निपटाया जा रहा था और लेनदेन का काम बंद होता देख लम्बी कतार में खड़े कुछ व्यक्तियों ने बैक के मुख्य द्वार व फर्नीचर की पत्थरबाजी करते तोडफ़ोड़ कर दी।
जिस बारे बैक अधिकारियों ने स्थानिक पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले बारे जब थाना मुखी मनजीत सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों ने एचडीएफ सी बैक में शीशे तोडफ़ोड़ करने पर पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने कहा कि शाम को ही बैक अधिकारियों व पत्थर मारकर तोडफ़ोड़ करने वाले व्यक्तियों के बीच समझौता हो गया है।
लाइन में लगने वालों को चाय पिलाई
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement