कैथल।
खेतो में पक कर तैयार खड़ी गेहू की फसलो को लगी आग से किसानो को हुए भारी
नुकसान सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर
तले किसानो ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और
हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय
किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किया।
भाकियू
अध्यक्ष ने कहा कि किसानो की छह माह की कड़ी मेहनत से सैंकड़ो एकड़ में
तैयार खड़ी गेहू की फसल बिजली के शार्ट शर्कट और अन्य कारणों से जल कर राख
हो गई जिस से किसानो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने
कहा कि जिला प्रशासन खेतो में जली फसल की जाँच करके रिपोर्ट सरकार को भेजे
और सरकार किसानो को नुकसान ला मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार
ने किसानो की मांग को जल्द मंजूर नहीं किया तो भाकियू पूरे प्रदेश में
आंदोलन करेगी।