Demand for complete repeal of the Municipal Council increased tax on vegetable vendors.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सब्जी विक्रेता पर नगर परिषद द्वारा बढ़ाए गए टैक्स को सम्पूर्ण रूप से हटाने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 5:26 PM (IST)
सब्जी विक्रेता पर नगर परिषद द्वारा बढ़ाए गए टैक्स को सम्पूर्ण रूप से हटाने की मांग
टोंक। महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मण्डी, माधोपुर चौराहा टोंक एवं सावित्रि बाई फुले सब्जी मण्डी, पुरानी बस स्टेण्ड के पास व शहर में अन्य जगह टोंक के स्थानीय माली समाज व अन्य समाज के सभी लोग हरी सब्जी मण्डी में लाकर बेचते है। उस पर टोंक नगर परिषद द्वारा सब्जी मण्डी का निर्माण किया गया था। जब सब्जी विक्रेताओं पर किसी प्रकार का कोई टेक्स लागू नहीं किया गया था, उसके बाद टोंक नगर परिषद ने धीरे-धीरे मण्डी की साफ-सफाई के नाम पर टेक्स लेना शुरू कर दिया, जो कि उसके बदले साफ-सफाई, शौचालय सफाई व बिजली व्यवस्था के नाम पर टेक्स लागू किया गया। इस बीच में टोंक नगर परिषद ने टेक्स बढ़ाते-बढ़ाते आज उन छोटे व्यापारीयों पर लगभग 700-800 रूपये के बीच टेक्स लागू करने जा रही है, जो गरीब फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति टेक्स देने में असमर्थ है, क्योंकि सब्जी मण्डी में बैठने वाली महिलाएं बडी सब्जी मण्डी से 2-3 हजार रूपये की सब्जी खरीद कर लाती है, उस पर मण्डी की आडत देनी पडती है, उसके बाद मण्डी से ठेले में सब्जी लाने का ठेला किराया व सब्जी को खोलने पर खराब सब्जी का नुकसान भी भुगतती है। उसके बाद उससे होने वाली आय से अपने परिवार का लालन पालन करती है। अगर नगर परिषद द्वारा लगाए टेक्स को सम्पूर्ण रूप से नहीं हटाती है तो हम सभी मण्डीवासी महिलाएं टोंक कलेक्ट्रेट में आकर सब्जी की दुकानें लगाएगी, जब तक की हमारा टेक्स माफ नहीं किया जाएगा। नगर परिषद टोंक मनमाने ढंग से लगाए जा रहे टेक्स को समाप्त कर हरी सब्जी के व्यापार करने वाले लोगो को राहत प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement