Advertisement
टोंक न्यूज : टोंक पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, सुनीता फागणा लगातार दूसरी बार बनीं प्रधान: 14 वोट लेकर दर्ज की एकतरफा जीत

सीट बदलने के बावजूद दोहराया जीत का सिलसिला: सुनीता फागणा की यह जीत इसलिए भी विशेष मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने इस बार अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलकर चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में वे अरनिया केदार निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित होकर प्रधान बनी थीं, जबकि इस बार उन्होंने दाखिया-ताखोली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर न केवल सदस्य का चुनाव जीता, बल्कि दोबारा प्रधान पद पर भी काबिज होकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ और जनाधार साबित किया। दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद अब क्षेत्रवासियों को सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
समाजसेवी विवेक विजयवर्गीय का माला एवं साफा पहनाकर किया गया भव्य स्वागत व सम्मान
टोंक। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा, टोंक प्रदेश की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी विवेक विजयवर्गीय का माला एवं पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना
विभिन्न पदों पर निभा रहे सक्रिय जिम्मेदारी: सम्मान समारोह के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने विवेक विजयवर्गीय के सामाजिक सरोकारों, सेवाभावी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। गौरतलब है कि विवेक विजयवर्गीय वर्तमान में अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा, टोंक प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, टोंक में सचिव तथा प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति, राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


