Degrees, parents complained to police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिग्रियां फर्जी , छात्रों व अभिभावकों ने पुलिस में की शिकायत

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:57 PM (IST)
डिग्रियां फर्जी , छात्रों व अभिभावकों ने पुलिस में की शिकायत
चम्बा। मां-बाप अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए जहां अपने जीवन की जमा पूंजी लगा देते हैं वहीं अगर उनकी सारी जमा पूंजी मिट्टी में मिल जाए तो उनके दिल पर क्या गुजरेगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला चंबा जिला मुख्यालय में पेश आया है जहां एक निजी शिक्षण संस्थान में डी फार्मा के नाम पर युवाओं से पैसे तो ले लिए लेकिन जब वे डी फार्मा करने के बाद शिमला में अपना पंजीकरण करवाने पहुंते तो उन्हें बताया गया कि इस तरह का कोई संस्थान उनके रिकार्ड में दर्ज ही नहीं है। अब उक्त युवाओं ने उन्हें फर्जी डिग्रियां देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक चंबा से की है तथा उनसे न्याय की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे युवाओं के अनुसार उन्होंने चंबा में एक निजी संस्थान से दो वर्ष का डी फार्मा का डिप्लोमा किया था। डिप्लोमा खत्म होने के बाद जब वह अपना पंजीकरण करवाने शिमला पहुंचे तो वहां से उन्हें बताया गया कि इस तरह के किसी संस्थान को मान्यता प्रदान नहीं है। वहीं इस संबंध में डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंबा के एक निजी संस्थान के खिलाफ संस्थान के छात्रों व अभिभावकों ने फर्जी डिग्री देने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। इस बारे में एसएचओ चंबा को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा अगर यह बात सही पाई जाती है तो उक्त संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement