कैथल। जाट डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने भगवान परशु राम कालेज कुरुक्षेत्र
में आयोजित हुए 39वें यूथ फेस्टिवल में अपनी अभिनय कला का धमाल मचाते हुए
पूरे जोन में हरियाणवीं स्कीट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी
कालेज के अमित कुमार ने मिमिक्री में पहला स्थान प्राप्त कर संस्था को
गौरवान्वित कर दिया। कालेज की रिचुअल, रसियां डांस,
प्रश्रोत्तरी व सिम्पोजियम प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर रहकर सात्वनां
पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया। कालेज ने नो विदाओं में हिस्सा लिया जिसमें
लोकगीत रागिनी व सामान्य लोक गीत सहित हरियाणवीं गजल भी शामिल रही में
सराहनीय प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, कृष्ण बेदी सहित सांसद राजकुमार
सैनी व विधायक सुभाष सुधा व वाइस चासंलर के.सी. शर्मा मौजूद रहे।