deeksha function organize at udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिवसीय दीक्षा समारोह का आयोजन 22 से

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 2:02 PM (IST)
दो दिवसीय दीक्षा समारोह का आयोजन 22 से
उदयपुर। शहर में 22 एवं 23 अक्टूबर को क्षुल्लक प्रसिद्ध सागर की भव्य जैनेश्वरी में मुनि दीक्षा समारोह आयोजित होने जा रहा है। धैर्य सागर वर्षा योग समिति द्वारा मुनि धैर्य सागर के सानिध्य में आयोजित यह समारोह श्री जैन श्वेताम्बर मन्दिर परिसर आयड में सम्पन्न होगा। समारोह की जानकारी देते हुए मुनि अनुभव सागर ने बताया कि 23 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम के रूप मे सुबह ध्वजारोहण एवं मण्डप शुभारंभ की क्रियाओं को पूर्ण कराने के बाद सागर जी द्वारा भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा संस्कार कराया जायेगा। इससे पूर्व 22 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे पंचामृत अभिषेक एवं 108 कलशों से श्रीजी पर शान्ति धारा का कार्यक्रम होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement