khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 11:23 PM (IST)
पाली। खिमेल गांव के तालाब में शौच के लिए गए 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। शाम करीब 5 बजे दो बालक शौच के लिए ढाणी स्थित भोल्डा तालाब में गये थे, पास ही खड्डे में पानी लेने की कोशिश में एक बच्चा डूब गया। दूसरे बच्चे ने घर जाकर इसकी सूचना दी। मौके पर फालना थाना अधिकारी बाबूलाल, बीडीओ विक्रमसिंह, पटवारी शक्ति पालसिंह चौहान, ग्रामसेवक शिवरतन, पीटीआई नानूराम ने 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन के द्वारा तैराकों की मदद से बाद शव बाहर निकाला।