khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 6:25 PM (IST)
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल परिसर में आज एक मृत भ्रूण मिला। रविवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के पास मृत भ्रूण पड़ा है। अस्पताल का स्टाफ़ वहां पहुंचा और भ्रूण को उसने अपने क़ब्ज़े में लिया। भ्रूण कऱीब चार माह का है। अवैध सम्बन्ध छिपाने के लिए इसे गिराया गया है। पिछले दिनों बीकानेर में भ्रूण पाए जाने के कई मामले सामने आये हैं।