घाटमपुर पतारा निवासी राजीव शुकला(30) पुत्र राम अश्रेय शुक्ला हलवाई
का काम करता था। घर में पत्नी और एक तीन साल का बेटा रहता था। जो की घटना के बाद
से लापता है। 15 जुलाई से राजीव परिवार के साथ बर्रा 2 में रहने वाले सदानन्द के मकान
में किराए पर रह रहा था। उस मकान में 5 किरायेदार रहते है। अगल बगल के
लोगों को जब कमरे से बदबू आई तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी।