De-addiction program organized in DAV College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएवी कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 5:19 PM (IST)
डीएवी कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
श्रीगंगानगर। नशा मुक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को डीएवी कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्ति नशा मुक्ति प्रभारी डॉ रविकांत गोयल तथा बनवारी लाल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू पुनिया ने की। डॉ रविकांत गोयल ने बताया कि नशा व्यक्ति का सामाजिक व नैतिक पतन कर देता है। नशे करने वाले व्यक्तियों को नशा छोड़ने की प्रेरणा देनी चाहिए न कि उनका समाज से तिरस्कार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने की भी शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. मीनू पूनिया ने विद्यार्थियों से कहा कि नशे से स्वयं दूर रहे तथा दूसरों को भी नशा न करने की प्रेरणा दे। कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर गोदारा, अंजली सिंह, डॉ. विजय सोनी, लेफ्टिनेंट सोहन लाल रोलन, डॉ. अनिल सिहाग तथा कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement