Cycle rally organized under Satrangi Week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतरंगी सप्ताह के तहत साईकिल रैली का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 12:53 PM (IST)
सतरंगी सप्ताह के तहत साईकिल रैली का हुआ आयोजन
झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सतरंगी सप्ताह के पांचवे दिन रविवार को पीला कलर थीम एवं मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे, वोट करेंगे नारे के साथ साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा ने राजकीय खेल संकुल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय खेल संकुल से बस स्टेण्ड, पंचमुखी बालाजी, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा, मामा-भांजा चौराहा होती हुई मिनी सचिवालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन विशेषकर युवा मतदाताओं को आगामी 26 अप्रेल को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। रैली से पूर्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल शर्मा, जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, स्वीप सह प्रभारी जीतमल नागर, शारीरिक शिक्षक अलीम बेग, मनोज शर्मा, सुमन्त शर्मा, नरेश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement