Cut the green tree in the baran, fury in villagers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरगद व बड़बोर के हरे वृक्ष काटे, ग्रामीणों में रोष

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2017 6:44 PM (IST)
बरगद व बड़बोर के हरे वृक्ष काटे, ग्रामीणों में रोष
बारां। दुर्जनपुरा गोद्यापुरा गांव में बोर की तलाई की पाल पर लगे बरगद व बड़बोर के हरे पेड़ काट देने से ग्रामीणों में रोष है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा एवं कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बोर की तलाई की पाल पर पर्यावरण की रक्षा व हरियाली के लिए 17-18 वर्ष पहले बरगद, बड़बोर, पीपल आदि के पौधे लगाए गए थे। तलाई में बरसाती पानी एकत्रत होता है, जिसमें मवेशी पानी पीते हैं। आरोपियों ने 30 मई की रात इन पेड़ों को कुल्हाड़ी से काट दिया। बाद में ट्रैक्टर से खोद कर एक तरफ डाल दिया, जो अभी तक मौके पर पड़े हैं। हरे वृक्षों को बिना अनुमति के काटा जाना अपराध की श्रेणी में आता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी इन पेड़ों को जमींदोज कर तलाई की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। ग्रामवासियों ने हाल ही पैसा खर्च करके बड़ी मेहनत से तलाई की पाल पर ये पेड़ लगाए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement