currency ban bacome a big problem for Central government: CPI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी बनी केंद्र सरकार के गले की हड्डीः माकपा

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 7:08 PM (IST)
नोटबंदी बनी केंद्र सरकार के गले की हड्डीः माकपा
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने अपनी लगातार विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए ही बड़े नोटों को बंद करने का फैसला लिया है। माकपा की मंडी जिला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जल्दबाजी में लिया गया नोटबंदी का यह फैसला केंद्र सरकार के गले की हड्डी बनता जा रहा है, क्योंकि इससे आम जनता को ही भारी परेशानी हो रही है। कालाधन बाहर नहीं आ रहा है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि देश में कालेधन का इस्तेमाल ज्यादातर बेनामी सौदों, सोने व अन्य संपत्ति को अर्जित करने में ही होता है। बहुत से लोग, जो बैंकों में पैसा नहीं रखते हैं और अपनी छोटी-छोटी बचत को घर में बचाकर रखते हैं, उन्हें इस फैसले से ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। चारों तरफ खौप का माहौल है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement