Cross-Country Championships planned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 6:24 PM (IST)
क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
गोहाना। भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से इंटर कॉलेज क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की 5 टीमों ने प्रतियोगिता में षिरकत की। खेलों के उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय की चीफ वार्डन कृष्णा राठी ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया। क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजेता रही। डॉक्टर मलिक ने बताया कि इन खेलों में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर योगेश चंद्र, डॉक्टर महेश, श्रीमती रेखा और जसविंदर कौर ने निभाई। इस दौरान खेल निदेशक डॉक्टर सुमन दलाल ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक ताकत के लिए बहुत जरूरी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement