Advertisement
कुशीनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

इसी दौरान रास्ते में आशु यादव ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी के होलेस्टर से सरकारी पिस्टल निकाल ली और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आशु के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से सरकारी पिस्टल के साथ मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस और फायर किए गए कारतूस बरामद किए। घायल आशु को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
मुठभेड़ की कार्रवाई में तमकुहीराज और तरयासुजान थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और पुलिस टीम पर हमले की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, सरकारी पिस्टल लेकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भी उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


