वार्ड नम्बर पांच के निवासियों ने इस अवसर पर वार्ड में पार्किंग निर्मित करने तथा नालियों की मरम्मतकरने की मांग की। उन्होंने मुख्य डाकघर सोलन के समीप एम्बुलैंस मार्ग निर्मित करने का आग्रह किया। डाॅ. शांडिल ने नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने तदोपरान्त सब्जी मण्डी सोलन में आढ़ती ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण में भी भाग लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, सचिव मनोज गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के हरिमोहन शर्मा, व्यापार मण्डल सोलन के सुशील चैधरी, खण्ड कांग्रेस सोलन के मनोज कंवर, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी, आढ़ती ऐसोसियेशन के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव गुरदीप साहनी, सदस्य भीम सिंह ठाकुर, राकेश अग्रवाल, बलवन्त सिंह, अन्य सदस्य तथा लोग उपस्थित थे।