वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत, स्वामी केशवानन्द
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छींपा और महापौर
नारायण चौपड़ा ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्वामी राघवाचार्य
ने कहा कि इस क्षेत्र में देशी गोवंश का नस्ल सुधार किया जाना जरूरी है।
इसके लिए गोशालाओं के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण होना चाहिए। सडक़ों पर भटक रहे
गोवंश की चिंता करके राज्य द्वारा इनके पालन के लिए अनुदान दिया जाना
चाहिए। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. जी.एस. मनोहर ने गोशाला संचालकों
के सम्मेलन की अध्यक्षता की। अतिथियों ने समारोह में बीकानेर की 25 और
संभाग की 13 तथा राज्य की 4 गोशालाओं के संचालकों को सम्मानित किया। गोशाला
के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं में 11 संभाग-राज्य स्तर तथा 5 जिला स्तर पर
लोगों को सम्मानित किया गया।