बीकानेर। राष्ट्रीय गाय आंदोलन राजस्थान द्वारा वेटरनरी विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय गोशाला संचालकों का एक दिवसीय सम्मेलन और नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य और जिलों की 60 संस्थाओं के गौ सेवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह की आयोजक संस्थाओं में गौ ग्राम सेवा संघ, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, बीकानेर गौशाला संघ व 25 सामाजिक संस्थाओं द्वारा गौ विकास और संवद्र्धन के लिए उल्लेखनीय कार्यों और योगदान के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत का नागरिक अभिनन्दन किया गया। रैवासा के स्वामी राघवाचार्य महाराज, संत रघुवीर दास, दाता रामेश्वरानंद और राजस्थान गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महंत दिनेश गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने की।
देशी गोवंश का हो नस्ल सुधार