court announce one year imprisonment in check bounce case -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेक बाउंस मामले में मिली एक वर्ष की सजा, जुर्माना भी लगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 10:49 AM (IST)
चेक बाउंस मामले में मिली एक वर्ष की सजा, जुर्माना भी लगा
फगवाड़ा। फगवाड़ा के एक व्यक्ति को अदालत ने चेक बाऊंस मामले मेें एक साल की कारावास की सजा सुनाई है तथा दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता निवासी मेहली गुट फगवाड़ा जो कि रेलवे रोड पर गुप्ता इंटरप्राईजिज़ नाम से थोक माल सप्लाई का काम करता था, ने गांव चक्क हकीम निवासी अनिल गोयल से रुपए उधार लिए थे। बाद में रुपये वापिस मांगने पर दस लाख रुपये का चैक दे दिया। अनिल गोयल ने जब उक्त चेक अपने बैंक अकाऊंट में जमा करवाया तो वो चेक बाउंस हो गया। सिविल जज मोनिका चौहान ने दोनो पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के उपरांत अमित गुप्ता पुत्र यशपाल गुप्ता को दोषी करार देते हुए उसे धारा 138 के तहत अपराधी करार दिया है। आरोपी को एक साल की कारावास की सजा सुनाई तथा साथ ही दो हजार रुपये जुर्माना भी किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement